March 28, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  कल्याणपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक चोरी का मामला सामने आया है। इंदिरा नगर स्थित एक घर के बाहर से महज दो मिनट में मोटरसाइकिल चोरी हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
गुप्ता सोसायटी निवासी सचिन कुमार मिश्रा ने बताया कि वह कल्याणपुर बाजार से सब्जी लेकर लौटे थे। उन्होंने अपनी हीरो होंडा पैशन प्रो मोटरसाइकिल मकान के बाहर खड़ी की और घर के अंदर झोला रखकर पानी पीने लगे।
इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी बाइक को घर के बाहर से चुरा लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें उस व्यक्ति को बाइक लेकर भागते हुए देखा जा सकता है।
इस मामले में कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।