
संवाददाता
कानपुर। घाटमपुर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने दो थानों का औचक निरीक्षण किया। एडिशनल कमिश्नर ने यहां पर मौजूद चौकीदारो से बातचीत करके पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई।
इसके साथ ही उन्होंने थाने में अपराध रजिस्टर समेत सीसीटीएनएस कक्ष देखा, उन्होंने पुलिस कर्मियों से विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने के साथ अपना काम ईमानदारी से करने की बात कही।
शुक्रवार को घाटमपुर पहुंचे एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा, डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसपी एलआईयू ने शिव बारात की तैयारियों की जानकारी जुटाने के बाद घाटमपुर थाने पहुंचकर निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने थाने में अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण किया ।
उन्होंने थाना प्रभारियों को तहसील प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर थाना दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने की बात कही।
इसके साथ एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने थाने में मौजूद चौकीदारों से बातचीत करके पुलिसिंग के बारे में जानकारी जुटाई है।
उन्होंने सभी से अपने अपने क्षेत्र की छोटी से छोटी सूचना थाना प्रभारी के साथ साझा करने को कहा। इसके साथ ही थाने में चल रही विवेचनाओं को निष्पक्ष रूप से संपादित करने की बात कही।
उन्होंने समय से विवेचनाओं को पूर्ण करने व अपराधों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए।
इसके बाद एडिशनल कमिश्नर सजेती थाने पहुंचे। अचानक एडिशनल कमिश्नर के पहुंचने से थानों में पुलिसकर्मी सतर्क नजर आए।
कानपुर एडिशनल कमिश्नर विपिन ताडा ने बताया कि उन्होंने घाटमपुर, सजेती थाने पहुंचकर औचक निरीक्षण किया । इस दौरान चौकीदारों से बातचीत करके क्षेत्र की जानकारी जुटाई । साथ ही पुलिस कर्मियो को लंबित विवेचनाओं को समय से निस्तारण करने के साथ अपना काम निष्पक्ष और ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।






