March 10, 2026

संवाददाता

कानपुर।  शिवराजपुर कस्बे में एक विवाहिता अपने पड़ोसी के साथ भाग गई। वह अपने साथ 15 लाख रुपए, गहने और दो मासूम बच्चों को भी लेकर चली गई।
पीड़ित पति अजय सिंह शिवराजपुर कस्बे के वार्ड नंबर-7 में रहते हैं। अजय ने पुलिस को बताया कि वह गंगा स्नान करने गया था। गंगा स्नान के बाद जब वह घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी।
उसने आसपास तलाश की तो मोहल्ले के लोगों से उसे पूरे मामले की जानकारी मिली। अजय का कहना है कि पड़ोसी युवक उसकी पत्नी को अपनी कार बिठाकर ले गया। वह अपने साथ 15 लाख रुपए, गहने और बच्चों को भी ले गई। पीड़ित ने आरोपी पड़ोसी और उसके परिवार से अपनी जान-माल का खतरा भी बताया है।
थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में महिला और पड़ोसी युवक के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। महिला तथा आरोपी युवक की तलाश जारी है।