March 8, 2026

संवाददाता
कानपुर।
 नरवल थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस को नरवल थाना क्षेत्र के टीकर भाऊ के ग्रामीणों से सोमवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली कि गांव निवासी चंद्रपाल कुरील की 16 वर्षीय बेटी अंशिका उर्फ खुशी ने अपने घर के छत के कुंडे से साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका के परिजनों ने बताया कि खुशी का मानसिक संतुलन ठीक नही था।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस के अनुसार लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट नही मिला है जिससे मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच गहनता से कर रही है।
नरवल थाना प्रभारी अखिलेश पाल ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

परिजनों की तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।