March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर। चीनापार्क विद्युत उपकेन्द्र क्षेत्र में बिजली विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई चेकिंग में 4 घरों में बिजली चोरी का मामला सामने आया है।
पहला मामला कंधी मोहाल में शगुफ्ता के घर में मिला। यहां फर्स्ट फ्लोर पर 1 किलोवाट का अवैध कनेक्शन पाया गया। इसी इमारत की दूसरी मंजिल पर अबरार के घर में भी 1 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई।
चमनगंज में शहाबुद्दीन के घर में 2 किलोवाट का अवैध कनेक्शन मिला। रेल बाजार में पुष्पा अवस्थी के घर में भी 2 किलोवाट की बिजली चोरी का पता चला।
विभाग ने सभी चारों मामलों में विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज करा दी है। साथ ही, क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 

बिजली विभाग के द्वारा लगातार लाइन लॉस वाले इलाके में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उसी के तहत अवैध रूप से बिजली कनेक्शन करके चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है।