March 5, 2026

संवाददाता

कानपुर।  भीतरगांव के साढ़ थाना क्षेत्र में देर शाम एक सड़क हादसा हुआ जिसमें कुड़नी मार्ग स्थित बरईगण नहर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान मुल्लाखेड़ा गांव के मजरा हाजीपुर कदीम निवासी सोनू उर्फ अवनीश के रूप में हुई है। वह अपने साथी दीपू के साथ साढ़ की तरफ से घर जा रहा था। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के दौरान सोनू को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दीपू की हालत गंभीर होने के कारण उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टक्कर मारकर भागे अज्ञात वाहन की तलाश के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।