December 8, 2025

संवाददाता
कानपुर।
अमौसी यार्ड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने आठ और नौ अक्टूबर को आठ ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसके अलावा, 10 ट्रेनों को री-शेड्यूल किया गया है और छह ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ये सभी ट्रेनें प्रयागराज सेंट्रल स्टेशन से गुजरती हैं।
उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि नौ अक्टूबर को ट्रेन नंबर 11109 और 11110, आठ अक्टूबर को ट्रेन नंबर 22453, नौ अक्टूबर को 22454, आठ अक्टूबर को 12180 और 12179 तथा आठ अक्टूबर को 51813 और 51814 निरस्त रहेंगी।
री-शेड्यूल की गई ट्रेनों में ट्रेन नंबर 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ से आठ अक्टूबर को दोपहर 12:20 बजे की जगह शाम 5:20 बजे चलेगी। ट्रेन नंबर 14124 कानपुर सेंट्रल-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के लिए नौ अक्टूबर से लखनऊ से 40 मिनट देरी से चलेगी। यह ट्रेन 10 और 11 अक्टूबर को सेंट्रल स्टेशन से शाम 5:30 बजे की बजाय 6:30 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार, ट्रेन नंबर 64255 उतरेठिया-कानपुर सेंट्रल भी 10 और 11 अक्टूबर को शाम 5:15 बजे की जगह 6:30 बजे चलेगी। इसके अलावा, सात अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया गया है। कुल 24 ट्रेनों को विभिन्न तिथियों पर अलग-अलग स्टेशनों से कॉशन लेकर चलाया जाएगा।