
संवाददाता
कानपुर। सचेंडी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। सचेंडी थाना क्षेत्र के रैकेपुर चौकी के पास इनामिया अपराधी सुशील पाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। सुशील पिछले दो साल से फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार सचेंडी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर कटरा घनश्याम के पास रिंग रोड पुल से 50 मीटर पहले से सुशील को पकड़ा गया। उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
34 वर्षीय सुशील पाल रौतेपुर का रहने वाला है, वह हनुमंत बिहार थाने में दर्ज दो मामलों में वांछित था। पहला मामला एससी-एसटी एक्ट का है। दूसरा मामला विभिन्न धाराओं में दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक, सुशील के खिलाफ सचेंडी थाने और कानपुर के अन्य थानों में भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं। सचेंडी पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।






