October 18, 2024

ओवर ऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता में।

 

संवाददाता।
कानपुर। कानपुर मंडल टीम के मैनेजर मोहित दुबे ने शुक्रवार को बताया कि मिर्जापुर में चल रही है 67वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में 11 स्वर्ण पदक जीतकर ओवर ऑल तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर लखनऊ मंडल, द्वितीय स्थान पर आगरा मंडल रहा। साथ ही साथ 14 आयु वर्ग में कानपुर ओवर ऑल प्रथम स्थान पर रहा। इस पर कानपुर शहर के खिलाड़ियों व एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। कानपुर मंडल के 11 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का मान बढ़ाया है तो वहीं उनका चयन एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए हो गया है। यह प्रथियोगिता मध्य प्रदेश के बैतूल में 31 दिसंबर से 5 जनवरी को होगी। इस प्रतियोगिता के लिए अब खिलाड़ी और मेहनत करेंगे। 18 से 20 भार वर्ग में में सिद्धि त्रिपाठी ने स्वर्ण पदक 21 से 23 भार वर्ग में हरपित सिंह ने, 23 से 25 भार वर्ग में देवांश जायसवाल ने, 35 से 38 भार वर्ग में अविरल पाठक, 38 से 41 भार वर्ग में आदित्य सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर नाम रोशन किया है। 42 से 44 भार वर्ग में वैष्णवी वर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 35 से का भार वर्ग में अभिनव कुशवाहा ने, 38 से 41 भार वर्ग में आयुष सरोज ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 45 से 48 भार वर्ग में विशाल कश्यप ने, 48 से 51 भार वर्ग में जय त्रिपाठी ने, 73 से 78 भार वर्ग में विशाल यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा कर के लिए टिकट कटाई। कानपुर मंडल की इस उपलब्धि पर कोच अविचल पाठक, नबीला आरिफ, इस्माइल, हिमांशु यादव का विशेष योगदान रहा। इस उपलब्धि पर बाल भवन फूलबाग के महामंत्री राजीव महाना, एनपी सिंह, विनोद यादव, कानपुर ताइक्वांडो संघ के सभी पदाधिकारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *