September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बीजेपी नेता डॉ. रोहित सक्सेना के नेतृत्व में मुस्लिम महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में विशाल तिरंगा य़ात्रा निकली गयी। मुस्लिम इलाकों में महिलाओं ने घरों में लगाने के लिए तिरंगे बाटे दिए। बीजेपी नेत्री अफसाना इरफान के साथ लगभग 300 मुस्लिम महिलाये तिरंगा य़ात्रा में शामिल हुई। मुस्लिम महिलाओं ने यात्रा के दौरान कहा कि जब से योगी जी की प्रदेश में सरकार बनी है हम महिलाये अब किसी से नहीं डरते है। और हमे अब समाज मे सम्मान भी मिल रहा है। हम लोग हर कदम योगी और मोदी जी के साथ हैं, हम लोगो को अब असली आज़ादी का अहसास हो रहा है। आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में हम महिलाएं बढ़़चढ़ कर हिस्सा लेकर यूपी में 80 में 80 सीटें ज़िताने का काम करेंगे। नगर के चमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुस्लिम इलाकों में मुस्लिम महिलाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। रोहित सक्सेना ने कहा मुस्लिम महिलाएं मोदी जी के कहने पर घरों से निकली हैं। उन्होंने कहा ज़िन्होंने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया, अब मुस्लिम किसी के बहकावे में नहीं आने वाले। वो केवल उनके साथ हैं, जो उनको सुरक्षा और आपनेपन का एहसास दिलाएंगे। इस दौरान इरफान, अफसाना, इरफान, मसीरा, असमा, मरियम, शानिया, सूफिया, शबनम फार्जना, चन्दा शहाना, शैफी, इब्रा, उम्रा, माही, अक्शा, शाहीबा, शाहिमा, राजबिया, अनम, रूबी, शहनाज, कामरान, अबूजैद, ताशकेन, अमान, इरफान, तौफीक बरकती, अश्वेन्द्र सोनकर व शिवम सोनकर आदि लोग मौजूद रहे। यात्रा में शामिल मसीरा ने कहा योगी मोदी पर विश्वास है, जब तक ये रहेंगे हमारा कोई कुछ भी नहीं कर सकता। जब से योगी जी आये हैं, ना घरों में कब्जे हो रहे न ही ही गुंडागर्दी। सब खत्म कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *