October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर। स्वरूप नगर स्थित संवासिनी गृह से भागीं दो किशोरियों का पता 24 घंटे बाद भी नहीं पता चल सका है। 15 अगस्त होने के चलते जांच भी ठप पड़ी रही। हालांकि स्वरूप नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने जांच के लिए गृह में लगे सीसीटीवी की 2 डीबीआर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने सुरक्षा कर्मियों से भी पूछताछ की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने डीबीआर ले गई है। संवासिनी गृह के अंदर 15 से ज्यादा सीसीटीवी लगे हैं। 15 अगस्त होने के चलते सीसीटीवी फुटेज नहीं देखे जा सके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं लचर कार्रवाई के चलते किशोरियां कहां भाग कर गई हैं, वो अपने घर कानपुर देहात पहुंचीं हैं या नहीं, इसकी भी जानकारी किसी को नहीं है। भागी दोनों किशोरियां कानपुर देहात से 31 जुलाई और 3 अगस्त को यहां लाई गई थीं। दोनों को किशोर न्याय बोर्ड कानपुर देहात के आदेश पर कानपुर भेजा गया था। वहीं सोमवार को ही ढाई माह के बच्चे की भी मौत हो गई थी। बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे लंच का समय तय होता है। स्टाफ के मुताबिक लंच के समय सभी बंद किशोरियों की गिनती की गई, जिसमें गिनती पूरी थी। लेकिन दोपहर करीब एक बजे ड्यूटी चेंज होने के दौरान दोबारा गिनती की गई, तो 2 किशोरियों के कम होने की जानकारी मिली। लंच और ड्यूटी चेंज होने के आधे घंटे के अंतर पर किशोरियों के भागने की जानकारी का पता चला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *