September 8, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर में पिछले 3 दिवसों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। जिसका असर जर्जर मकानों के ऊपर बहुत ही पड़ रहा है। नगर में एक जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मकान को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा है। इसलिए मकान में कोई नहीं रहता, लेकिन नीचे के हिस्से में मेडिकल स्टोर खुली हुई है। ग्वालटोली के अंतर्गत परमट मंदिर रोड पर दोपहर तकरीबन 3:30 बजे जर्जर मकान का हिस्सा गिर गया। मकान के नीचे खड़े हुए दो लोग घायल हो गए। वहीं वहां खड़ी एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। इलाके के लोगों ने बताया कि इस मकान का पारिवारिक विवाद चल रहा है। जिसके कारण इस मकान में कोई नहीं रहता है। मकान की हालत जर्जर अवस्था में काफी दिनों से है। यह मकान तकरीबन 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। मकान जर्जर होने के कारण नगर निगम में इसे गिराने के लिए एप्लीकेशन भी दी गई थी‌। लेकिन आज इस जर्जर मकान का हिस्सा बारिश में भीगने के कारण अचानक गिर गया। जिसमें दो लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हादसा होने के बाद कुछ ही देर में मौके पर ग्वालटोली थाने की पुलिस पहुंच गई। मकान के बाकी बचे हुए जर्जर हिस्से को भी गिरने के लिए नगर निगम की टीम को सूचना दे दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *