April 28, 2026

संवाददाता।
कानपुर। नगर के पतारा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम पंचायत जहागीराबाद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। जिसके बाद उन्होंने आए हुए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पतारा ब्लाक के जहागीराबाद ग्राम पंचायत में भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंची घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने यहां पर आए हुए प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान वहां पर पहुंचे बाल विकास पुष्टाहार, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। लोगों की संबंधित समस्याओं का निस्तारण कराया। विधायक सरोज कुरील ने आए हुए लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी । इस दौरान यहां पर ग्राम प्रधान अमर यादव, सचिव अभिषेक यादव, रामसनेही कुरील, विवेक बाजपेई, मंडल अध्यक्ष ओमजी तिवारी, सचिन शुक्ला, सीमा मिश्रा, सर्वेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News