April 28, 2026

संवाददाता।
कानपुर। नगर में बौद्ध कथा बवाल मामले के आरोपी कृष्ण किशोर दुबे को शुक्रवार को कोर्ट से जमानत नही मिली। यह खबर सुनते ही कोर्ट में पत्नी के सीने में अचानक दर्द उठा। वहां मौजूद परिजन आनन फानन कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है, कि उन्हें जबरन घटना में फंसाया गया है। उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। साढ़ थाना क्षेत्र के पहेवा गांव में बीते दिनों हुई बौद्ध कथा बवाल मामले में आयोजक रामसागर की तहरीर पर पुलिस ने घाटमपुर विधायक पीआरओ मनीष तिवारी, चंद्रभान मिश्रा, गोलू मिश्रा, शिवम मिश्रा, जीतू मिश्रा, अरुण कोटेदार, कृष्ण किशोर दुबे, विसंभर मिश्रा के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने 7 नामजद समेत एक शिक्षा मित्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों की शुक्रवार को कानपुर देहात कोर्ट में पेशी थी। जहां पर परिजन कोर्ट में तारीख पर पहुंचे थे। यहां सुनवाई के दौरान आरोपी कृष्ण किशोर दुबे की 50 साल की पत्नी वंदना के सीने में दर्द उठा। परिजन आनन फानन वंदना को कानपुर कार्डियोलॉजी लेकर पहुंचे, जहां देर शाम इलाज के दौरान वंदना की मौत हो गई। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि वंदना हार्ट अटैक आया था। जिससे उसकी मौत हुई है। परिजन वंदना का शव लेकर गांव पहुंचे, जहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही है। पिता जेल में बंद हैं। देर रात मां वंदना की हार्ट अटैक से मौत के बाद बेटे शिव और गोलू का रो रोकर बुरा हाल है। पिता जेल में था, तो मां दोनों बेटों का सहारा बनी हुई थीं। अब मां की मौत के बाद बेटे अनाथ हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News