June 18, 2026

संवाददाता।
कानपुर। नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेप व हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया।पुलिस ने मासूम के साथ दुष्कर्म व हत्या के आरोपी जिनवा खेड़ा गांव निवासी सर्वेश यादव को  गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।सर्वेश यादव  ने सन 2015 में पांच वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या करके शव लाही के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने  उसे गिरफ्तार कर जेल भेज  दिया था। पुलिस की लचर पैरवी से उसको कोर्ट से जमानत मिल गई थी। जिसके बाद से वह फरार चल रहा था। एडीजे 13 की कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद महाराजपुर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी सर्वेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। कोर्ट के आदेश के बाद उसे जेल भेज दिया गया। महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि आरोपित सर्वेश मासूम की हत्या और दुष्कर्म के मामले में जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहा था। कोर्ट से वारंट जारी होने की बाद पुलिस ने आरोपित को महाराजपुर थाना क्षेत्र के सरसौल कस्बा के पास गिरफ्तार किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News