October 23, 2024

संवाददाता।
कानपुर। नगर के शास्त्री नगर वार्ड स्थित नहरिया रोड पर स्थित सार्वजनिक शौचालय को बिल्डर ने तोड़ दिया था। इसको लेकर मलिन बस्ती के लोग बीते 4 महीने से आंदोलनरत हैं। नगर निगम में शौचालय बनाने की फाइल बनने के बाद भी काम शुरू नहीं हो सका है। इससे बस्ती के 1 हजार से ज्यादा लोग परेशान हैं।
रविवार शाम को शास्त्री नगर स्थित नेहरू इंदिरा मलिन बस्ती के सैकड़ों लोगों ने शौचालय न बनाए जाने को लेकर रोड जामकर हंगामा कर दिया। बस्ती में स्थित एक मात्र शौचालय था, जिसे 4 महीने पहले बिल्डर संजय अरोड़ा ने तोड़ दिया था। कई बार शिकायत के बाद भी न तो बिल्डर ने बनाया और न ही नगर निगम द्वारा निर्माण कराया गया। क्षेत्रीय पार्षद विनोद गुप्ता ने बताया कि मलिन बस्ती में निवास कर रहे 800 से 1 हजार लोगों के बीच सिर्फ एक सार्वजनिक शौचालय था। बीते 4 महीने से बस्ती के लोग शौच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम में भी प्रदर्शन किया था, लेकिन बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हो सकी।सहायक अभियंता जोन-6 कमलेश के मुताबिक मलिन बस्ती में बने सार्वजनिक शौचालय को बिल्डर ने बेसमेंट खुदाई के दौरान तोड़ दिया था। इसकी तहरीर जुलाई माह में काकादेव थाने में भी दी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हंगामे की सूचना पर काकादेव पुलिस भी मौके पर पहुंची। पार्षद विनोद गुप्ता और अरविंद यादव ने मांग की कि शौचालय का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *