October 23, 2024

कानपुर। उप्र में मॉडल ग्राम की परिकल्पना को सर्वप्रथम कानपुर में जमीन पर शुरू करने वाले जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर को नई दिल्ली में Gold SKOCH Award 2023 से शनिवार को सम्मानित किया गया। यह जानकारी रविवार को कानपुर जिला पंचायत राज अधिकारी कमल किशोर ने दी।
उन्होंने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार के नेतृत्व एवं सुझाव में उप्र में मॉडल ग्राम की परिकल्पना का कार्य शुरू किया और गांवों का विकास कार्यो को आगे बढ़ाने लगा। शहर की जैसी सुविधाएं गांव में भी होनी चाहिए। इस अभियान के तहत गांव में शहर की ही तरह स्वच्छता के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन से जुड़े समूहों का सहयोग लेकर सफाई के कार्य को आगे बढ़ाया गया।
उन्होंने बताया कि मॉडल ग्राम की परिकल्पना को साकार करने का पूरा प्रयास किया गया। इस तरह कई माण्डल गांव बनकर तैयार हो चुकें है। वहां पर भी शहरों जैसी सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण का कार्य भी शुरू हो चुका है।
इस कार्य के लिए मुझे कानपुर जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्य को बखूबी निभाने के लिए मिला है। इस सम्मान में कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर और मुख्य विकास अधिकारी सुधीर कुमार सहित अन्य सभी सहयोगी कर्मचारियों का इसमें बहुत बड़ा योगदान है।

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने को घांटो पर उमड़ी भक्तों की भीड़

कानपुर। रविवार की देर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। छठ पूजा पर शाम को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने संतान के सुखी जीवन की कामना की । इससे पहले छठ पर्व के दूसरे दिन व्रतियों ने खरकना कर छठ मइया की आराधना की । वही शाम को खरना का प्रसाद खाने के लिए लोग छठ व्रतियों के घर आते जाते रहे। इस वजह से शाम को भी शहर में चहलपहल रही। व्रतियों के घर भी प्रसाद वितरण में लोग व्यस्त रहे। शाम घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा नदी के तट और नहर किनारे वेदियों सजावट रही तो महिलाओं व श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई। सूर्यास्त के समय व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया गया। महिलाओं ने छठी मइया के गीत गाए। श्रद्धालुओं ने बांस की टोकरी में मिठाई, फल व गन्ना आदि रखकर भगवान भास्कर को प्रसाद चढ़ाया। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व की शुरूआत नहाय खाय, खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक होती है। बृहस्पतिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन हो जाएगा। गौरतलब है कि छठ महापर्व को देखते हुए प्रशासन ने घाटों पर व्यापक व्यवस्थाएं की थी। वहीं गोसाईगंज में भी पर्व की धूम रही।
इस दौरान घाटों पर जमकर आतिशबाजी भी हुई। सुरक्षा व्यवस्था के खास प्रबंध थे।
खरना व्रत का पारण रोटी—खीर और रसावल से किया गया इसके बाद सोमवार को उगते सूर्य के दर्शन को अर्ध्यी देकर व्रत का पारण किया जाएगा।
सहायक पुलिस आयुक्त यातायात शिवा सिंह ने बताया कि छठ पूजन को लेकर वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है। गंगा बैराज चौराहा से मध्यम, भारी वाहन अटल घाट और कर्बला चौराहे की ओर नहीं जाएगे। ऐसे वाहन गंगा बैराज से सीधे एस कोठारी, मंधना चौराहे से अपने गंतव्य को जाएंगे। इसी तरह कंपनी बाग चौराहे से बीमा चौराहे जाजमऊ वीआईपी रोड पर कोई भी मध्यम व भारी वाहन प्रवेश नहीं कर पाएगा। ऐसे सभी प्रकार के वाहन शहर के अन्य मार्गो का प्रयोग करेंगे। इसी तरह गुरूदेव चौराहा, न्यू ट्र्रांसपोर्ट तिराहे, भौती बाईपास, विजय नगर, नंदलाल और सीटीआई चौराहे से वाहनों के आवागमन में परिवर्तन किया गया है।
पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनात किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी भी होती रहेगी।
ससुरा में मांगिले अन्न धन लक्ष्मी, नैहर सहोदर जेठ भाय हे छठी मइया..’ और ‘केरवा जे फरेला घवद से ओहपे सुग्गा मेड़राय..’ गीतों के बीच शनिवार शाम को खरना व्रत का पारण रोटी-खीर और रसावल से किया गया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया। सोमवार को उगते सूर्य के दर्शन के साथ होगा।

मछलियों के लिए सबसे कठिन समय सर्दी का- डॉ०शशि कांत

तालाबों की विशेष देखभाल से मत्स्य पालक कमा सकतें है लाभ –

कानपुर। सर्दी का समय मछली पालन के लिए बहुत ही कठोर समय होता है। यदि मछलियों की देखरेख में तनिक भी लापरवाही हुई तो मृत्यु दर बढ़ जाती है और मत्स्य पालक को लाभ नहीं मिलता। यह जानकारी देते हुए रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि विज्ञान केंद्र दिलीप नगर के पशुपालन वैज्ञानिक डॉक्टर शशिकांत ने दी।
उन्होंने बताया कि विश्व मत्स्य दिवस 21 नवंबर को है। मेरी मत्स्य पालकों से अपील है कि सर्दी के समय तालाबों की विशेष देखभाल करने से अधिक लाभ मिल सकता है। मछली पालन के लिए यह समय बहुत ही कठोर होता है। इस समय मछलियों की नवंबर, दिसंबर , जनवरी के महीनों में वृद्धि कम हो जाती है साथ ही साथ मछलियां काफी सुस्त हो जाती हैं। तालाबों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिससे मछलियों की मृत्यु दर बढ़ जाती है। इन सभी कारणों को ध्यान में रखते हुए मत्स्य पालकों को तालाबों में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने हेतु एरिएटर का प्रयोग करना चाहिए। यदि एरिएटर संभव न हो सके तब तालाब में प्रत्येक माह एक या दो बार पूरे तालाब के पानी का एक चौथाई पानी बदल कर ताजा पानी भरना चाहिए, जिससे पानी में ऑक्सीजन स्तर बढ़ जाय और मछलियों का जीवन सुरक्षित हो सके। इसके साथ ही साथ मत्स्य पालकों को ध्यान रखना चाहिए कि सर्दियों में मछलियां को आहार की मात्रा भी कम दें। इन बातों का ध्यान रखते हुए मत्स्य पालक सर्दी में भी अपने तालाब की मछलियों को अच्छी वृद्धि करा सकते हैं और रोगों से भी बचा सकते हैं ।
विश्व मत्स्य दिवस के बारे में बताते हुए डॉ० शशिकांत ने बताया कि मत्स्य पालन क्षेत्र को एक उभरता हुआ क्षेत्र माना जाता है और इसमें समाज के कमजोर वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण समाज और समावेशी विकास लाने की अपार संभावनाएं हैं। भारत वैश्विक मछली उत्पादन में 8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ विश्व का तीसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक , दूसरा सबसे बड़ा जलीय कृषि उत्पादक, सबसे बड़ा झींगा उत्पादक और चौथा सबसे बड़ा समुद्री खाद्य निर्यातक है ।
उन्होंने बताया कि भारतीय मत्स्य पालन क्षेत्र लगातार बढ़ रहा है और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य पालन विभाग का यह प्रयास रहा है न केवल 22 एमएमटी मछली उत्पादन के पीएमएमएसवाई लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रगति को बनाए रखा जाए , बल्कि वित्तीय वर्ष 2024 – 25 तक एक लाख करोड़ रुपए का निर्यात भी किया जा सके । यह क्षेत्र देश में तीन करोड़ मछुआरों और मछली पालकों को रूप से आय एवं आजीविका प्रदान करने मे मुख्य भूमिका निभा रहा है ।

देश विरोधी शक्तियां नरेन्द्र मोदी के खिलाफ फैला रहीं नाना प्रकार की भ्रांतियां: कामेश्वर सिंह

कानपुर। देश विरोधी शक्तियां नरेन्द्र मोदी को नाना प्रकार की भ्रांतियां फैलाकर प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती हैं। लेकिन भाजपा किसान मोर्चा का एक एक कार्यकर्ता 2024 के आम चुनाव मे नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है। यह बात रविवार को भाजपा किसान मोर्चा क़ानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक में पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा।
उन्होंने कहा कि उप्र में भाजपा किसान मोर्चा गौ आधारित प्राकृतिक खेती के लिए अभियान चला रही है। जब से भारत देश में हरित क्रांति का आगमन हुआ है तब से रासायनिक उर्वरक से रासायनिक उर्वरकों हानिकारक कीटनाशकों हाइब्रिड बीजों के अंधाधुंध उपयोग एवं भूजल के अत्यधिक दोहन के फल स्वरुप हमारे खेत उसर हो रहे हैं । जलस्तर तेजी से गिर रहा है। खेत का हलवाह किसान मित्र केंचुआ गायब हो गया है। इसलिए किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर बताएगा कि प्राकृतिक के कृषि में देसी बीज ही प्रयोग करें हाइब्रिड बीजों से अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए किसान मोर्चा आम चुनाव तक खेत खलिहान से लेकर किसानों के घर-घर तक संपर्क संवाद अभियान चला कर विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे नकारात्मक विषयों को उजागर करेगा। यह चुनाव हमारी राष्ट्रीय अस्मिता को बचाए रखने का चुनाव है देश यह चुनाव देश में दंगाइयों को खत्म करने का भी चुनाव है हर बूथ पर 50% मत बीजेपी को पड़े उसके लिए किसान मोर्चा वृहत कार्य योजना तैयार कर चुका है।
बैठक से पूर्व लगभग 12.30 बजे क्षेत्रीय कार्यसमिति का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया ।
कार्य समिति की अध्यक्षता किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला व संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया ने किया।

किसान मोर्चा सभी जिलों में आयोजित करेगा नमो कबड्डी

भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने बताया कि कार्यसमिति मे तय किया गया कि भाजपा किसान मोर्चा क़ानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी जिलों मे नमो कबड्डी का आयोजन किया जाएगा ।यह आयोजन 25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक चलेगा।

कार्य समिति को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रामीण खेलों में युवा प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है और यही कारण है भाजपा का नेतृत्व कबड्डी जैसे आयोजन कराकर जहां ग्रामीण खेलों को मजबूत किया जा रहा है वही कबड्डी के माध्यम से सामाजिक समरसता को भी प्रदर्शित किया जा रहा है।

कार्यसमिति मे यह भी तय किया गया कि 27 नवम्बर को भाजपा किसान मोर्चा पुरा दिन प्रत्येक ग्राम सभा में पहुंचकर वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत युवा किसानों को मतदाता बनाने के लिए कार्य करेगी।

कार्यसमिति मे मुख्य रूप से किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विपुल त्यागी,रामानंद कटियार,रामबाबू द्विवेदी,श्याम बिहारी गुप्ता,शिव प्रकाश सिंह(कल्लू भैया),अभिषेक वर्मा ग्रामीण जिला अध्यक्ष संदीप बाजपेई, अनुज दीक्षित,रवि सिंह सहित किसान मोर्चा के समस्त क्षेत्रीय पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं सभी जिलों के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *