संवाददाता। कानपुर। नगर में घटित कुशाग्र अपहरण हत्याकांड के उपरांत आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमुद के नेतृत्व में सपा के एक प्रतिनिधमंडल ने उनके घर आचार्य नगर में जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात करके पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढा़ढंस बंधाया। महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद बताया कि पिछले दिनों कुशाग्र कनोडिया की अपहरण करने के उपरांत फिरौती के लिए बाद हत्या करने की समाजवादी पार्टी कटु शब्दों में निंदा करती है तथा शोका कुल परिवार को इस दुख की घड़ी में ईश्वर साहस और धैर्य प्रदान की। समाजवादी पार्टी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग करेगी तथा दोषियों को फांसी की सजा दिलाने तक आपके परिवार के साथ बराबर खड़ी रहेगी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बहुत जल्द कानपुर नगर आकर शोकाकुल परिवार से मिलेंगे प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महानगर महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर शैलेंद्र यादव मिंटू कुलदीप यादव अपर्णा जैन नीतेंद्र यादव परमवीर सिंह गंभीर महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।