October 18, 2024

संवाददाता।
कानपुर।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय कानपुर में प्रदेश संगठन कार्यक्रम में पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर के संगठन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिसमें प्रदेश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल हुए।मीडिया से बात करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने लोकसभा में उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी होने की बात भी कहीं। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है, समय आने पर यह जरूर दिखाई देगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शहर के सिविल लाइन स्थित हाल में कांग्रेस की प्रदेश संगठन बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों के लिए तैयारी कर रही है। I.N.D.I.A गठबंधन में होने के बावजूद भी उनका कहना है कि कांग्रेस की स्थिति यूपी में मजबूत है ।इसलिए वह सभी सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। उन्होंने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी बात की अजय राय का कहना है ,कि समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में कांग्रेस का समर्थन करना चाहिए। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है। ऐसे में समाजवादी पार्टी को कांग्रेस का साथ देना चाहिए। क्योंकि आने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 50 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। ऐसे में इन बयानों से बने I.N.D.I.A गठबंधन पर भी प्रभाव पड़ सकता है । उन्होंने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की तैयारी चल रही है और कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर की तरह से है। समय आने पर यह सब को दिखाई दे देगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *