April 18, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
नगर के सेंट्रल स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जबकि एक गाड़ी का टाइम टेबल बदल दिया गया। रेलवे ने ये फैसला सेंट्रल रेलवे जोन में तीसरी पटरी पर काम के चलते लिया है। जिसका असर कानपुर सेंट्रल से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी पड़ रहा है।
कानपुर से गुजरने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ रहा है। उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारी अमित मालवीय ने ये जानकारी दी है। 

गाड़ी संख्या 04151 तिलक टर्मिनस स्पेशल शुक्रवार को जलगांव- नदुरबार- वसई सड़क बदले हुए रूट से चलेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 01074 बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल भी शुक्रवार को मनमाड-पुणे- कल्याण के रास्ते से डायवर्ट होकर चलेगी। 

गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22537 गोखपुर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जलगांव- नदुरबार- वसई सड़क बदले हुए रूट से चलेगी।
कानपुर से सेंट्रल से चलने वाली ट्रेन संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- कानपुर सेंट्रल स्पेशल शनिवार को लोकमान्य तिलक स्टेशन से 4 घंटे 30 मिनट की देरी से चलेगी। वहीं 04052 नई दिल्ली- हावड़ा स्पेशल ट्रेन बुधवार, गुरुवार, शनिवार से 23 अप्रैल और 25 से 28 अप्रैल तक चलेगी।
इस ट्रेन की वापसी ट्रेन 04051 हावड़ा से शुक्रवार, शनिवार, सोमवार से 25 अप्रैल और 27 से 30 अप्रैल तक चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले एक बार गाड़ियों का स्टेटस जरूर चेक कर लें। अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते है।