March 20, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गूबा गार्डन के पास मामूली बात पर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कल्याणपुर थाना क्षेत्र गूबा गार्डेन निवासी सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि अशोक दिवाकर, प्रिंस सोनकर, कुलदीप सिंह दिवाकर सहित कई लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला किया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना का वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट भी होने का दावा किया गया है।

वहीं अशोक कुमार दिवाकर पक्ष ने भी अरविंद गौतम और अखिलेश गौतम पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद के दौरान उनके पुत्र कुलदीप और पत्नी कान्ती देवी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 
दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था दोनों पक्षों से तहरीर मिली है प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी 

Related News