संवाददाता
कानपुर। शनिवार को बिजली विभाग की ओर से शहर के कई इलाकों में शटडाउन लिया गया। केस्को द्वारा एबी केबल मरम्मत, बिजली लाइनों के पास पेड़ों की कटाई-छटाई और अन्य रखरखाव काम किए गए। इसके चलते अलग-अलग क्षेत्रों में 3 घंटे से लेकर 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही ।
ग्रीन पार्क और बाबा घाट क्षेत्र में सुबह 10 बजे से करीब 3 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही ।
कर्रही क्षेत्र में 7 घंटे तक शटडाउन रहा ।
तिलक नगर, रानी का बगीचा, रैना मार्केट, लक्ष्मण बाग कॉलोनी, ब्लॉक- ए , ब्लॉक- जी , ब्लॉक- पी और राजीव नगर में अलग-अलग समय पर बिजली बंद रही ।
इंडिगो, हिमालय भवन, शिवालिक भवन, गुलाबी डूडा सेंटर और जवाहरपुरम क्षेत्र में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली नहीं रही ।
शूटरगंज, यूपीएफसी और अपोलो चुन्नीगंज के आसपास सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शटडाउन रहा ।
मकबरा चौराहा और भाटिया तेल मिल के आसपास दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही ।
बिजली विभाग के अनुसार शहर के करीब एक दर्जन इलाकों में शटडाउन लेकर मरम्मत कार्य कराया गया । इसके लिए 35 से अधिक कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किए गए थे ।






