September 23, 2026

संवाददाता 
कानपुर।
नगर के ककवन थाना क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी 23 फरवरी 2026 को दोपहर करीब 3 बजे घर से निकली थी। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने अपनी शिकायत में ग्राम गहलव प्रतापपुर निवासी पर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
ककवन पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक वरुण कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
थाना प्रभारी जितेंद्र राजपूत के अनुसार, लापता किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।