March 16, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  स्वरूप नगर में हॉर्न बजाने से गुस्साए थार सवार दबंगों ने बीच सड़क की गुंडई की। दबंगों ने युवक पर जानलेवा हमला कर कार में तोड़फोड़ की। पति को बचाने आईं महिला से अभद्रता करके बैड टच किया।
इतना ही नहीं कार में तोड़फोड़ करते आरोपियों का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पीड़ितों ने थाने में शिकायत करके आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट कराई है ।
विष्णुपुरी में रहने वाली महिला की तहरीर के मुताबिक वह अपने पति के साथ अशोक नगर स्थित मायके से घर जा रही थी। तभी स्वरूप नगर पर बीच सड़क खड़ी कार को देख पति ने कार का हार्न बजाया।
कई बार हार्न बजाने पर दबंगों ने पहले तो गाड़ी किनारे नहीं की, फिर एकदम से थार बैककर कार में जोरदार टक्कर मार दी। एतराज जताने पर दबंगों ने पति को पीटने के बाद कपड़े से गला कसकर जान से मारने का प्रयास किया। साथ ही कार में तोड़फोड़ की।
आरोप है कि पति को बचाने पहुंची महिला से बैड टच कर आरोपियों धमकी देकर भाग निकले। इतना ही नहीं सोशल मीडिया में वायरल वीडियों में आरोपी ईंट-पत्थर लेकर कार को तोड़ते दिख रहे है। 

स्वरूप नगर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी हर्षवर्धन, विक्रांत अग्निहोत्री व अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश की जा रही है। 

Related News