March 15, 2026

संवाददाता 

कानपुर।  चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौ‌द्योगिक विश्ववि‌द्यालय, कानपुर के कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस के फूड साइंस एंड न्यूट्रिशन विभाग ने वृद्धजनों के लिए आहार एवं पोषण विषय पर दूसरे दिन जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। 

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सामाजिक रक्षा संस्थान  सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उ‌द्देश्य वृद्धजनों में संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढाना था।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ. सीमा सोनकर – डीन, कम्युनिटी साइंस), डॉ. वी. के. त्रिपाठी – डीन, हॉर्टिकल्चर एवं डायरेक्टर एक्सटेंशन, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. विनीता सिंह, डॉ. राजीव, डॉ. मुक्ता गर्ग एवं डॉ. प्रज्ञा मिश्रा उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह, प्रमुख, पैथोलॉजी विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ने अपने संबोधन में वृद्धावस्था में होने वाली सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, पोषण की आवश्यकताओं, संतुलित आहार, पर्याप्त जल सेवन तथा नियमित शारीरिक गतिविधि के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।

इसी क्रम में डॉ. अर्चना सक्सेना, प्रोफेसर – खाद्य विज्ञान एवं पोषण विभाग ने बताया कि वृद्धावस्था में कैल्शियम, विटामिन डी, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आहार का सेवन अत्यंत आवश्यक है, जिससे हड्डियों की मजबूती, पाचन स्वास्थ्य और समग्र स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायता मिलती है। साथ ही, अधिक नमक, चीनी, तले-भुने एवं प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी गई। उन्होंने कुछ ऐसी खाना पकाने की तकनीकों पर भी चर्चा की, जिनसे भोजन में पोषक तत्वों को सुरक्षित रखा जा सके तथा प्रतिभागियों को पारंपरिक भोजन को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया, उनके के लिए प्री एवं पोस्ट प्रश्नावली, जागरूकता सत्र तथा संवादात्मक चर्चा का भी आयोजन किया गया, जिससे उन्हें अपने स्वास्थ्य एवं आहार संबंधी जानकारी बढ़ाने का अवसर मिला।

अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, वक्ताओं तथा प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा आशा व्यक्त की गई कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

Related News