
संवाददाता
कानपुर। केडीए चौराहे पर स्थित पिज्जा शॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस दौरान शॉप में 6 कर्मी काम कर रहें थे। वहीं आग देखकर कार्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई।
धुएं से इलाके में दहशत फ़ैल गई। वहीं, सूचना पर पहुंची दो दमकल ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
जगईपुरवा की रहने वाली जूली सिंह ने बताया कि वह 6 साल से पिज्जा हॉलिक नाम से शॉप चला रहीं हैं। आज शाम शॉप खोलकर वह घर चली गई। इसके बाद 7 बजे पड़ोसी ने आग लगने की जानकारी दी।
इसपर उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल को दी। सूचना पहुंची दो दमकल ने आग पर काबू पा लिया। वहीं, दुकान संचालिका ने बताया उनकी दुकान के अंदर रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया है, हालांकि नुकसान का पूरा आकलन नहीं हैं।
आग की सूचना मिलते ही चकेरी पुलिस मौके पर पहुंची, वहीं आग को बढ़ता देख पुलिसकर्मी बगल की दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पिज्जा शॉप में आग लगने के बाद बगल में बने घर में आग का दमघोटू धुआं घुसने से हड़कंप मच गया। दहशत के चलते पड़ोसी परिवार सड़क पर आ गया। वहीं, पड़ोस के कुछ लोग पाइप से आग बुझाने का प्रयास करते रहें।
राहगीरों का कहना है कि इसकी जानकारी उन लोगों ने केस्को को दी। शुरुआती समय बिजली काट दी गई, इसके बाद दोबारा बिजली आने से 7 बार शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई और दहशत का माहौल बन गया।
वहीं पड़ोसियों का कहना था कि अंदर से एक धमाके की आवाज आई थी, चर्चा है कि इन्वर्टर की बैटरी फटने जोरदार आवाज़ आई थी।
आग लगने की सूचना पर मौके पर चकेरी पुलिस पहुंची। पुलिस ने राहगीरों की सुरक्षा देखते हुये लालबंगला चौकी चौराहे से केडीए आने वाली सड़क पर होर्डिंग और टंकी लगाकर बंद कर दिया।
फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बतया कि कंट्रोल रूम से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही 15 मिनट पर टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल के माध्यम से आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।






