
संवाददाता
कानपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अन्तर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन विभाग द्वारा पिंक रोजगार महाकुम्भ – 2026 का आयोजन दिनांक 8 मार्च, 2028 दिन रविवार को प्रातः 10:00 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, विभूती खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में किया जा रहा है।
इस पिंक रोजगार महाकुम्भ – 2026 में लखनऊ एवं अन्य शहरों की अनेक प्रतिष्ठित 50 से अधिक कंपनियां शमिल होकर सेल्स, कस्टमर सर्विस, आईटी सपोर्ट, बैंकिग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स और सर्विस सेक्टर से जुड़े पदों पर भर्ती करेंगी।
इच्छुक महिला अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर- 155330 एवं सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में निःशुल्क अपना पंजीयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार जॉब प्रोफाइल का चयन कर इस पिंक रोजगार महाकुम्भ – 2026 में प्रतिभाग करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर दिनांक 8 मार्च, 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान विभूती खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ में प्रतिभाग कर सकते है।
पिंक रोजगार महाकुम्भ – 2026 की साक्षात्कार प्रक्रिया में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, समस्त शौक्षिक प्रमाण-पत्र लाना अनिवार्य है। यह पिंक रोजगार महाकुम्भ पूर्णतया निःशुल्क है। अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीँ है।






