
संवाददाता
कानपुर। यात्रियों की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बिहार से दिल्ली रूट पर चलने वाली दो जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का फैसला किया है। इन ट्रेनों का कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर स्टॉपेज किया गया है।
ये ट्रेनें 1 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 तक नियमित चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों से बिहार और यूपी के गोरखपुर, लखनऊ और कानपुर के यात्रियों को लाभ मिलेगा। होली में आने जाने यात्रियों के लाभ के लिए इन ट्रेनों के फेरों को बढ़ाया गया है।
ट्रेन संख्या 02563 बरौनी से नई दिल्ली के बीच 1 मार्च से 30 मार्च तक कुल 30 फेरे लगाएगी। वहीं 02564 नई दिल्ली से बरौनी 1 मार्च से 31 मार्च तक 31 फेरे संचालित करेगी। इस ट्रेन का स्टॉपेज बरौनी, मजफ्फरपुर, छपरा, सिवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, ऐशबाग़, कानपुर सेंट्रल और आखिरी स्टॉपेज नई दिल्ली होगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 1 एसएलआर/डी, 4 स्लीपर, 5 इकॉनमी और 7 एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
ट्रेन संख्या 02569 दरभंगा से नई दिल्ली के लिए 1 मार्च से 30 मार्च तक 30 फेरे लगाएगी। जबकि 02570 नई दिल्ली से दरभंगा 1 मार्च से 31 मार्च तक 31 फेरे संचालित करेगी। ये ट्रेन नई दिल्ली, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, सिवान, छपरा, मुज़्जफरपुर, समस्तीपुर और आखिरी स्टॉपेज दरभंगा होगा। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 1 एसएलआर, 1 एसएलआर-डी, 4 स्लीपर, 5 इकॉनमी और 7 एसी तृतीय श्रेणी के कोच शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, त्योहार और सीजनल भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को वेटिंग और भीड़भाड़ की समस्या से राहत मिल सके। यात्री अधिक जानकारी के लिए रेल यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते है।






