February 27, 2026

शैलैंद्र के बैंक खाते में मिला 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन।

संवाददाता 
कानपुर
, फर्जी डिग्री और मार्कशीट के मामले में पुलिस को जो शक था वह सही साबित हो गया है। एसआईटी  की जांच में मोनाड और लिंग्या यूनिवर्सिटियों की करीब 110 डिग्रियां फर्जी निकली हैं। फरीदाबाद की लिंग्या और हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी ने अपने यहां से डिग्री जारी होने की बात से इंकार कर दिया।
इसके बाद एसआईटी ने अब दूसरे विश्वविद्यालयों से जारी डिग्रियों की जांच तेज कर दी है। अलीगढ़, फिरोजाबाद और सहारनपुर गईं टीमें अभी जांच करके वापस नहीं लौटी।
गिरोह के सरगना के पांच अकाउंट में से एक की आईसीआईसीआई बैंक की डिटेल पुलिस के हाथ लग चुकी है। 

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा ने बताया कि शैलैंद्र ने आईसीआईसीआई बैंक में शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन के नाम से करंट अकाउंट खुलवाया था। इसमें 2021 से 2025 तक 7 करोड़ रुपयों का ट्रांजेक्शन मिला है।
अब ये रकम कहां से आई है, और किन खातों में गई है। इसकी जांच की जा रही है। 

एसआईटी की पांच टीमें  फरीदाबाद की लिंग्या, हापुड़ की मोनाड, अलीगढ़ की मंगलायतन, सहारनपुर की ग्लोकल और फिरोजाबाद की जेएस यूनिवर्सिटी में जांच करने पहुंची थी।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संकल्प शर्मा के मुताबिक लिंग्या यूनिवर्सिटी से 100 और मोनाड यूनिवर्सिटी की करीब 20 डिग्रियां बरामद की गईं थीं। एसआईटी की टीमों ने आरोपियों के पास से मिले इनरोलमेंट नंबर और नाम के आधार पर जांच शुरू की तो दोनों यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने डिग्रियां अपने यहां की होने से स्पष्ट इंकार कर दिया।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एसआईटी टीम की अगुवाई कर रहे एडीसीपी साउथ योगेश कुमार कुलपति  से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने सीएसजेएमयू से 357 डिग्रियों का डाटा और कार्यरत लिपिकों की संख्या की जानकारी मांगी गई थी, हालांकि यह जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। उधर, यूनिवर्सिटी प्रबंधन का कहना है कि उन्हें बरामद डिग्रियां मिल जाएं तो वह पूरा डाटा निकालकर दे दें।
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने बताया कि लिंग्या और मोनाड यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने लिखकर दिया है कि उनके यहां से डिग्री जारी नहीं की गई है। तीन और यूनिवर्सिटी से जल्द  रिपोर्ट आ जाएगी। 

शैलेंद्र की फर्म के खाते की जांच कराई गई। पांच साल में करीब 7 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला है, रकम कहां से आई और कहां गई इसकी जांच की जा रही है। 

Related News