संवाददाता
कानपुर। हनुमंत बिहार में युवक ने देर रात फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। कुछ देर बाद ज़ब माँ घर पहुंची तो शव लटकता देख उनके होश उड़ गए। जानकारी पर पहुँचे रिश्तेदारों ने 112 नंबर डायल कर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना कि जाँच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हनुमंत बिहार थाना क्षेत्र के संजय गांधी नगर निवासी अखिलेश यादव प्राइवेट कर्मी है। अखिलेश ने बताया कि साला आर्यन यादव दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता था परिवार में आर्यन के पिता कि करीब दो साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थीं।
घर पर माँ कृष्णा देवी और आर्यन रहता था। बहनोई अखिलेश के अनुसार आर्यन दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करता था करीब 20 दिन पहले ही वह दिल्ली से घर आया था। करीब सात माह से वह फोन भी नहीं रखता था। कई बार बहन पूजा यादव ने और माँ ने फोन रखने के लिये कहा मगर उसने फोन लेने से साफ मना कर दिया।
रात में वह खाना खाकर कमरे में सोने के लिये चला गया। माँ पड़ोस में कुछ काम से चली गई थीं तभी आर्यन ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद ज़ब माँ घर पहुंची और बेटे के कमरे में जाकर देखा तो बेटे का शव फंदे से लटक रहा था।
माँ कि चीख पुकार सुन पड़ोसी दौड़े और कमरे में शव लटकता देख उसके सभी के होश उड़ गए। पड़ोसियों ने तत्काल 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही हनुमंत बिहार थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना कि जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हनुमंत बिहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि देर रात को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थीं मृतक के सुसाइड कि वजह नहीं पता चल सकी है परिजन भी कुछ नहीं बता सके।






