February 26, 2026

संवाददाता 

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश करती रही। कार्यकर्ताओं ने देश विरोधी लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी भी की।

दरअसल, तमिलनाडु के मंडपम में आयोजित इंडिया एआई एक्सपो समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने के खिलाफ नारे लगाए थे।

वे नारे लगाते हुए पवेलियन तक पहुंचे और टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। इसी घटना के विरोध में भाजपा युवा मोर्चा ने उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों और जिलों में राहुल गांधी के खिलाफ पुतला दहन किया। कानपुर में भी इसी क्रम में यह प्रदर्शन हुआ।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शिवांग मिश्रा ने कहा- यह सब राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ था। प्रधानमंत्री पर इस तरह की टिप्पणी करना अशोभनीय है। इनके लिए भारतीय जनता पार्टी का युवा मोर्चा ही काफी है। राहुल गांधी हर उस कार्य में हस्तक्षेप करते हैं, जो देशहित में होता है, इसलिए वे देशद्रोही हैं।