February 23, 2026

संवाददाता
कानपुर।
  श्रीलंका की धरती पर खेले गए टी-20 विश्व कप के महामुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर करोड़ों भारतीयों को जश्न मनाने का मौका दे दिया। जीत के बाद कानपुर में लोग जश्न में डूब गए। क्रिकेट प्रेमियों ने सड़कों पर उतरकर ढोल-नगाड़े बजाए। आतिशबाजी करके हूटिंग की।
जोश से भरे एक प्रशंसक ने कहा कि पाकिस्तान वाले अपनी गेंदबाजी का चाहे जितना दम भरें, लेकिन भारत के सामने वो हमेशा फिसड्डी ही रहेंगे। वे चाहे कोई भी बॉलर ले आएं, यहां तक कि कोई ऐसा खिलाड़ी ले आएं जो बिना हाथ के भी बॉल फेंकता हो, तो भी भारतीय बल्लेबाजों का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
शहर के युवाओं में टीम इंडिया की बल्लेबाजी को लेकर गजब का उत्साह दिखा। लोगों का कहना है कि तारिक उस्मान जैसे चार बॉलर भी एक साथ आ जाएं, तो भी भारतीय सूरमाओं के सामने नहीं टिक पाएंगे। आज के मैच ने साबित कर दिया कि हमारे बल्लेबाज केवल गेंद को ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर बॉलर के आत्मविश्वास को भी बाउंड्री पार पहुंचाने की ताकत रखते हैं।
भारतीय प्रशंसकों का कहना है कि श्रीलंका की पिचें धीमी हैं और यहां गेंद रुककर आती है, जिससे बल्लेबाजी मुश्किल हो सकती थी। लेकिन भारतीय युवाओं ने इन सभी दावों को खोखला साबित कर दिया। उनका मानना है, कि भारतीय खिलाड़ी अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस कदर परिपक्व हो चुके हैं कि उन्हें पिच के मिजाज से फर्क नहीं पड़ता।
चाहे टर्निंग ट्रैक हो या तेज पिच, टीम इंडिया का हर खिलाड़ी हर चुनौती के लिए तैयार है। कानपुर की गलियों में एक खास समीकरण की चर्चा भी जोरों पर है। लोगों ने कहा, “जिस तरह से जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया है, यह ठीक वैसा ही संयोग बन रहा है जैसा भारत के पिछले विश्व कप जीतने के समय बना था।