April 14, 2026

संवाददाता

कानपुर।  किदवई नगर थाना क्षेत्र में नौकरी का झांसा देकर धागा कारोबारी ने किशोरी से बलात्कार किया। आरोप है कि कारोबारी किसी और से मिलवाने के बहाने से होटल में ले गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने के बाद शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
कन्नौज निवासी किशोरी के मुताबिक उसके पिता किसान हैं। वह तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी है। वह नौकरी की तलाश में आई थी। इसी दौरान वाई ब्लाक किदवई नगर निवासी धागा कारोबारी गगन अग्रवाल से  उसकी मुलाकात हुई।
उसने परिवार की आर्थिक स्थिति बयां करते हुए नौकरी मांगी थी। इस पर वह उसे किदवई नगर स्थित एक होटल में ले गए, युवति ने कमरे में ले जाने पर टोका तो बोले कि जिससे मिलाना है, वह यहीं पर मिलेंगे। कमरे में जाने के बाद कारोबारी ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।
आरोप है कि होश में आने के बाद उसने विरोध किया, जिस पर कारोबारी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 

किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके पीड़िता का मेडिकल कराया गया है, आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Related News