February 17, 2026

संवाददाता

कानपुर। महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार ने शहर के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण किया।  उन्होंने आनंदेश्वर मंदिर, बनखण्डेश्वर मंदिर एवं जागेश्वर मंदिर का भौतिक निरीक्षण किया।पुलिस उपायुक्त ने अपने निरीक्षण के दौरान मंदिरो पर श्रद्धालुओं की होने वाली संभावित भीड़, यातायात व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, बैरिकेडिंग, डायवर्जन प्लान का विस्तृत अवलोकन किया।

पुलिस उपायुक्त यातायात ने सम्बंधित अधिकारियों एवं थाना पुलिस को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सभी मंदिरो की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए।मंदिरों के आसपास सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन सुनिश्चित किया जाए।

Related News