
संवाददाता
कानपुर। आज छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 61वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।
इस शिविर का शुभारम्भ प्रति-कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने फीता काटकर किया। यह शिविर स्कूल आफ हेल्थ साइंसेस, रक्ताधान चिकित्सा विभाग, जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर प्रति-कुलपति प्रो सुधीर कुमार अवस्थी, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने रक्तदाताओं को फल, प्रशस्ति पत्र, पोषक आहार, जूस आदि देकर सम्मानित और उत्साहित किया। उन्होंने कहा स्कूल आफ हेल्थ साइंस परिसर का एक महत्वपूर्ण संस्थान है जो स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अनेकानेक निःशुल्क गतिविधयों को संचालित करने हेतु शिविरों का आयोजन करता रहता है। विश्वविद्यालय के 61वें स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और सहयोगियों को बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनायें।
संस्थान के निदेशक डा. मुनीश रस्तोगी एवं विश्वविद्यालय के एसो. डीन प्रशासन डा. दिग्विजय शर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया शिविर में संस्थान और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों में कुल 136 ने पंजीकरण कराया तथा कुल 68 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस दौरान विश्वविद्यालय के शिक्षक डा. प्रवीन भाई पटेल, वीरेन्द्र कुमार मौर्या, अमिल अग्रवाल ने रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया।
इस शिविर में स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेस, स्कूल ऑफ टीचर एजुकेशन, स्कूल ऑफ फिजिकल एजुकेशन के छात्र-छात्राओं, एनसीसी के कैडेट्स एवं अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के सहायक निदेशक डा. हिना वैश्य एवं धीरज कुमार ने सभी अतिथियों, जीएसवीएम के अधिकारियों एवं रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक-शिक्षिका डा. दिग्विजय शर्मा, नेहा शुक्ला, चन्द्र शेखर कुमार, उमेश कुमार मौर्या, डॉ. अनामिका दीक्षित, आमिना जैदी, डॉ. अल्का कटियार, विश्वदीप मिश्रा, दया शंकर रस्तोगी, संतोष कुमार यादव, मोहित कुमार, आमिल अग्रवाल, विनय कुमार शाह, खुशबू अंजुम, शिवम कुमार, यशवी गुप्ता, रेशू यादव, अस्मिता मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मौर्य, मनजीत कुमार आदि शिक्षकगण उपस्थित रहे।






