February 17, 2026

संवाददाता
कानपुर।
नगर में बुधवार सुबह से अच्छी धूप निकली। लेकिन रात से लेकर सुबह तक की ठंड गलन का एहसास करा रही है। फरवरी महीने में एक बार फिर रात व सुबह के समय ठंड ने वापसी दर्ज कराई है। 
न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.0 डिग्री कम रहा।  देर शाम से चल रही सर्द हवाएं सुबह होते होते गलन को बढ़ा रही हैं।
जहां एक ओर शाम से लेकर सुबह तक ठंड पड़ रही है। वहीं दिन अच्छे खासे गर्म हो रहे हैं। सुबह आठ बजे से निकला सूरज दोपहर होते होते अपने तेवर चढ़ा रहा है। दोपहर में सूरज की तेजी गर्मी का एहसास करा रही है। जहां एक ओर न्यूनतम तापमान रिकार्ड तोड़ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर अधिकतम तापमान भी रिकार्ड तोड़ने की कगार पर हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा है। हालांकि शाम होते ही एक बार फिर सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा कर दिया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ेगी। यह गति तापमान में उतार चढ़ाव जारी रखेंगी। न्यूनतम तापमान गिर सकते हैं। दिन के तापमान बढ़ सकते हैं। बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। 

Related News