February 12, 2026

संवाददाता

कानपुर।  कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर की ओर से प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के सफल 6 माह पूर्ण होने पर कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है। यह योजना 1 अगस्त से लागू की गई थी, जिसके अंतर्गत पात्र कर्मचारियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से आर्थिक सहायता दी जा जाएगी |

योजना के तहत मिलने वाली 7,500 रुपए की राशि सीधे कर्मचारियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी । इसके लिए यह अनिवार्य कर दिया गया है कि सभी कर्मचारी अपने बैंक खातों में ई-केवाईसी कराये, बैंक खाते से आधार को लिंक कराये- बैंक अकाउंट को डीबीटी इनेबल्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी करें | यह सुविधा कर्मचारी सीधे अपने बैंक में जाकर ई-केवाईसी फॉर्म भर के कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त कर्मचारी यह प्रक्रिया एनपीसीआई की वेबसाइट एवं उमंग एप से डाउनलोड करके भी कर सकते हैं |

इसके अलावा जिन भविष्य निधि सदस्यों यूनिवर्सल अकाउंट नंबर  फेशियल ऑथेंटिकेशन तकनीक  से जनरेट नहीं हुआ है वह उमंग एप के माध्यम से फेशियल ऑथेंटिकेशन तकनीक के द्वारा अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर को प्रमाणिक कर ले | 

उपरोक्त दोनों प्रक्रिया – डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर इनेबल्ड बैंक अकाउंट और फेशियल ऑथेंटिकेशन तकनीक से प्रमाणिक यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, यह दोनों कार्य होने के उपरांत ही प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है | अतः सभी नियोक्ताओं और उनके अधीनस्थ कर्मचारियों से आह्वान किया जाता है कि जल्द से जल्द यह कार्य जरूर करा ले और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ईपीएफओ क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, सर्वोदय नगर कानपुर में संपर्क कर सकते हैं जहां पर जन संपर्क अनुभाग में ही हेल्प डेस्क बनाई गई है ताकि वो इस सुविधा का लाभ ले सके |

Related News