
संवाददाता
कानपुर। उत्तर प्रदेश शासन व प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प हर हाथ हर परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर उसे आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर नगर एवं डी जी गर्ल्स पी जी कॉलेज, सिविल लाइन्स, कानपुर नगर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 10 फरवरी, 2026 को प्रातः 10:00 बजे स्थान डीजी गर्ल्स पी जी कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में कानपुर नगर एवं अन्य शहरों की अनेक प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग कर रही है। जिनमें प्रमुख रूप से राजरतन साडीज, सेन्ट्रल बैंक जनरली लाईफ इंश्योरेंस, पुखराज हेल्थ केयर, श्रीराम फाइनेन्स ग्रुप, ए एस वर्ड ग्रुप लि., ईडीयू वांटेज प्राइवेट लिमिटेड, कात्यानी प्लास्टिक उद्योग प्रा. लि., एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, इंडिपेंडेंट युथ लॉजिस्टिक्स, स्टार ग्रुप ऑफ मैनपावर सर्विसेज इत्यादि कंपनियों के द्वारा 10000 से रू० 25000 रुपए के मासिक वेतन पर जनपद कानपुर नगर, लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), गुरूग्राम आगरा, प्रयागराज उन्नाव, अयोध्या, रायबरेली आदि शहरों में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, इंश्योरेंस एडवाईजर, टेलीकॉलर, फील्ड एक्जीक्यूटिव, चीफ इंवेस्टमेंटमेंट मैनेजर, लाइफ इंवेस्टमेंट मैनेजर, एरिया मैनेजर, रिनमेंट ऑफिसर आदि पदों पर भर्ती हेतु लगभग 538 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है ।
इन समस्त पदों के लिए शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल से परास्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण एवं सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है।
इस रोजगार मेले में जो अभ्यर्थी प्रतिभाग करना चाहते है वह उत्तर प्रदेश सेवायोजन विभाग के पोर्टल रोजगार संगम पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करके उक्त रोजगार मेले में आवेदन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है।






