February 12, 2026

संवाददाता

कानपुर। केडीए के प्रवर्तन दल (जोन-1बी) के डा. रवि प्रताप सिंह, विषेष कार्याधिकारी – उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में आज राजधानी मार्ग शुक्लागंज में पीटर इंग्लैण्ड शोरूम के बगल में जोगा भोगा के पास शुक्लागंज में अंकित मिश्रा व अन्य की लगभग 200 वर्ग मीटर में मानकों के विपरीत अवैध निर्माण की सीलिंग की कार्यवाही करी गई।

इसके अतिरिक्त बैकुण्डपुर मन्धना में जितेन्द्र सिंह भदौरिया व अन्य की लगभग 4 बीघा बिना प्राधिकरण से तलपट मानचित्र स्वीकृत कराये विकसित की जा रही प्लाटिंग के विरूद्ध सीलिंग की कार्यवाही करी गई।

उक्त सील परिसरों को पुलिस अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया । 

इसके अतिरिक्त अभिनव, शंकर लाल व अन्य की आराजी संख्या- 375, 376, 377 व अन्य बगदौधी बांगर कछार, मन्धना में लगभग 3000 वर्गमी., क्षेत्रफल में प्लांटिंग कार्य किया जा रहा है।  दयाशंकर, मदन सिंह, योगेश,  गजेन्द्र सिंह एवं अन्य लोगों की आराजी संख्या -350,351,403,404 व अन्य में बगदौधी बांगर, मन्धना में लगभग 18000 वर्गमी. एवं अज्ञात विकासकर्ता की गम्भीरपुर विकास खण्ड कल्यानपुर में लगभग 18000 वर्गमी. क्षेत्रफल में प्लांटिंग को चिन्हित किया जा चुका है जिसकी यथाशीघ्र सीलिंग, ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी।   

उक्त समस्त कार्यवाही के दौरान जेई हिमाॅशु, सुपरवाइजर  लाल सिंह, राजकुमार व क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा।

Related News