January 27, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और डीएम के साथ सेल्फी लेकर इस राष्ट्रीय पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
ध्वजारोहण के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।
डीएम ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि हम एकजुट होकर गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। उन्होंने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ।