January 22, 2026

संवाददाता

कानपुर।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार 22 जनवरी 2026 को उन्नाव व कानपुर के प्रवास पर रहेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी गुरुवार 22 जनवरी को सुबह 10:50 बजे मुर्तजा नगर, उन्नाव में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष हैप्पी राजपूत उर्फ हरिओम जी के आकस्मिक निधनोपरान्त उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित  करेंगे।

पंकज चौधरी का कानपुर में सुबह 11:30 बजे गंगापुल जाजमऊ, सुबह 11: 35 बजे जेके चौराहा, सुबह 11:40 बजे हरजेन्दर नगर चौराहा, सुबह 11:45 बजे एन-2 रोड चौराहा, सुबह 11:50 बजे चकेरी पुलिस चौकी, सुबह 11:55 बजे जगई पुरवा चौराहा पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता स्थानीय नागरिकों के साथ स्वागत व अभिनंदन करेंगे।

स्वागत अभिनंदन के क्रम में दोपहर 12 बजे पंडित उपवन, दोपहर 12:05 बजे नरौना चौराहा, दोपहर 12:10 बजे फूलबाग, दोपहर 12:15 बजे बड़ा चौराहा, दोपहर 12:20 बजे परेड चौराहा, दोपहर 12:25 बजे लाल इमली चौराहा, दोपहर 12:30 बजे बीएनएसडी इंटर कालेज, दोपहर 12:40 बजे बजरिया चौराहा, दोपहर 12:50 बजे हर्षनगर चौराहा, दोपहर 12:55 बजे बेनाझावर पुलिस चौकी, दोपहर 01:10 बजे गोल चौराहा, दोपहर 01:15 बजे रावतपुर क्रासिंग, दोपहर 01:20 बजे रावतपुर स्टेशन के सामने, दोपहर 01:25 बजे गीतानगर क्रासिंग, दोपहर 01:30 बजे 9 नम्बर क्रासिंग, दोपहर 01:35 बजे गुरूदेव चौराहा, दोपहर 01:40 बजे लखनपुर तिराहा, दोपहर 01:45 बजे विश्वविद्यालय गेट पर पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता स्थानीय नागरिको के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी का स्वागत व अभिनंदन करेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विभिन्न स्थानों पर महापुरूषों की प्रतिमाओं पर पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी दोपहर 02:30 बजे श्री छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के वीरागंना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में पार्टी के कानपुर-बुन्देलखण्ड क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। तदोपरान्त सायं 05 बजे कानपुर विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में क्षेत्रीय बैठक को सम्बोधित करेगें।