
संवाददाता
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के सस्य विज्ञान विभाग द्वारा जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. यू एन शुक्ला ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. एम जेड सिद्दीकी ने अपने संबोधन में जैविक खेती की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में 205 स्नातक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने जैविक खेती के लाभ, डॉ. नौशाद खान ने ग्राम स्तर पर क्रियान्वयन तथा अतिथि वक्ता डॉ. मुनीश कुमार ने छात्रों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें टिकाऊ कृषि के महत्व से अवगत कराना था। साथ ही छात्रों को प्रेरित किया गया कि वे अपने गाँवों एवं स्थानीय समुदायों में भी जैविक खेती के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाएँ।इसके अलावा डॉ. विनीत धीर, डॉ. अविनाश कुमार, डॉ. श्वेता गुप्ता तथा लक्ष्मण ने अपने-अपने विषयों पर व्याख्यान दिए।






