
संवाददाता
कानपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव के निर्देश पर वर्टिस इन्फ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट ने कानपुर-बिठूर हाईवे स्थित नेवादा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना था। इसके तहत बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप चिपकाए गए, ताकि कोहरे में दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
टोल प्लाजा के समस्त कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
वाहनों पर लगाए गए थ्री एम रेडियम स्टिकर से कोहरे और रात के समय उनकी दृश्यता बढ़ेगी, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
सेफ्टी ऑफिसर संदीप तोमर ने बताया कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने तेज गति, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट यात्रा को सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतो का प्रमुख कारण बताया। इस अवसर पर प्रशांत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।






