
संवाददाता
कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में नरवल तहसील के नसडा गांव में एक वृहद गृह संपर्क अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों स्वयंसेवकों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के दौरान जिला प्रचारक आशीष जवर और सरसौल ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर ने गांव का भ्रमण किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और घर-घर जाकर संघ के विचारों, राष्ट्रसेवा तथा सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
इस अवसर पर प्रत्येक घर में भारत माता का चित्र भेंट स्वरूप वितरित किया गया। ग्रामीणों ने इसे श्रद्धा भाव से स्वीकार किया।
इस वृहद अभियान को सफल बनाने में खंड कार्यवाह मनोज परमार, अनूप और विकल्प बाजपेई सहित कई कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में सरसौल ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष रोहित तोमर, नितिन तोमर, दीपू सिंह, राम कृपाल, मनीष सिंह, शिवम सिंह गौर, अमित समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक, महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।
पूरे गांव में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भावना का वातावरण देखने को मिला। इस गृह संपर्क अभियान ने संघ के शताब्दी वर्ष को यादगार बनाने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग को जोड़कर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत किया।






