
संवाददाता
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के प्रसार निदेशालय के सभागार कक्ष में दिनांक 31.12.2025 को विश्वविद्यालय के आधीन संचालित समस्त कृषि विज्ञान केंद्रों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय के निदेशक प्रसार डॉ. आर के यादव ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्रों की मासिक समीक्षा बैठक नियमित रूप से होती है। जिसमें पिछले माह के कार्यों की समीक्षा और अगले महीने की कार्य योजना पर विशेष रूप से चर्चा की जाती है।
उन्होंने बताया कि इन बैठकों में जैविक – प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि पद्धतियां, फसल की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल होते हैं।






