
संवाददाता
कानपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजना के न्यूट्री सीरियल्स घटक के अन्तर्गत मिलेट्स की उन्नति हेतु जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत मिलेट्स फसलों के प्रचार प्रसार हेतु रोड शो का आयोजन किया गया।
यह रोड शो कृषि भवन परिसर, गुमटी नं. 9, रावतपुर, कानपुर नगर से चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित मेला स्थल तक किया गया। रोड शो का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी, दीक्षा जैन, ने हरी झण्डी दिखाकर किया गया।
रोड शो में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये लगभग 850 कृषकों की ओर से प्रतिभाग किया गया।
रोड शो में सम्मिलित कृषकों द्वारा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में आयोजित मेला स्थल पर पहुँचने के बाद मेले में लगे स्टालों का अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर डा. आर.एस. वर्मा, उप कृषि निदेशक, कानपुर नगर, सलीमुद्दीन, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कानपुर नगर, आर.पी. कुशवाहा, भूमि संरक्षण अधिकारी, कानपुर नगर एवं प्राची पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी, कानपुर नगर उपस्थित रहें।





