
संवाददाता
कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में किसान जीटी रोड की सर्विस लेन और संपर्क मार्गों पर मक्का की फसल सुखा रहे हैं। इस कारण सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।
सड़क पर फैली मक्का की फसल के कारण दिन ढलने के बाद अंधेरा होने पर दोपहिया वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। यह स्थिति जीटी रोड की सर्विस लेन और कई संपर्क मार्गों पर देखी जा रही है।
शिवराजपुर थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सभी चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि वे सड़क पर सूख रही किसानों की मक्का की फसल को हटवाएं।





