December 7, 2025

संवाददाता

कानपुर। कानपुर की खेल प्रतिभाएँ लगातार प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की टीमों में शामिल होने में सफलता प्राप्त करती रही हैं। इसी कड़ी में अबकी बार कानपुर की तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन इस बात को प्रामाणिकता प्रदान करता है । 

बीसीसीआई की अंडर-19 टी-20 चैंपियनशिप के लिए घोषित उत्तर प्रदेश महिला क्रिकेट टीम में निशा वर्मा, विदुषी मिश्रा और सिद्धि मिश्रा को स्थान दिया गया है।निशा वर्मा, विदुषी मिश्रा और सिद्धि मिश्रा

आगामी 26 अक्टूबर से रायपुर में शुरू होने वाली प्रतियोगिता में अपने खेल का जौहर दिखाएँगी। 

ये जानकारी केसीए सचिव कौशल कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि 17 सदस्यीय टीम में निशा वर्मा और विदुषी मिश्रा को मुख्य रूप से शामिल किया गया है, जबकि सिद्धि मिश्रा को नेट बॉलर के रूप में स्थान मिला है। उन्होंने कहा कि यह कानपुर क्रिकेट के लिए गर्व की बात है कि इन तीनों खिलाड़ियों ने निरंतर मेहनत के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।  

उन्होंने ये भी बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों के चयन ने शहर में महिला क्रिकेट को नई पहचान दी है। नगर में प्रशिक्षण ले रही युवा खिलाड़ियों के लिए यह चयन प्रेरणा का स्रोत बन गया है। 

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इसी तरह अवसर और समर्थन मिलता रहा, तो आने वाले वर्षों में कानपुर से कई और खिलाड़ी भी राष्ट्रीय टीम की जर्सी पहने दिखाई पड़ सकती हैं।

खिलाड़ियों के चयन से केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, अध्यक्ष एस.एन. सिंह और सचिव कौशल कुमार सिंह ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।