June 16, 2026

संवाददाता
कानपुर। 
पनकी थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में पुलिस उपायुक्त पश्चिम दिनेश त्रिपाठी ने जनसुनवाई की। उन्होंने उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
पुलिस उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण न्यायोचित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से किया जाए। 

उन्होंने जोर दिया कि आम जनता को शीघ्र न्याय मिलना चाहिए और शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
थाना समाधान दिवस में क्षेत्र के कई नागरिकों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। इनमें राजस्व, भूमि विवाद, पारिवारिक झगड़े और पुलिस संबंधी शिकायतें प्रमुख थीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई प्रकरणों का समाधान भी किया। 

Related News