June 16, 2026

संवाददाता
कानपुर।
शिवराजपुर ब्लॉक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए गए ठोस अपशिष्ट संग्रहण केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। इन केंद्रों पर कूड़ा एकत्रित करने के बजाय उसे दूसरी जगहों पर फेंका जा रहा है, जिससे गंदगी फैल रही है।
उत्तरी रानेपुर और घिमऊ जैसे गांवों में भी यही स्थिति है। सरकार द्वारा अपशिष्ट पदार्थ एकत्रित करने के लिए बनाई गई इमारतें अनुपयोगी पड़ी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कूड़ा निर्धारित स्थलों पर न डालकर खुले में फेंका जा रहा है। अनुज, श्याम, नरेश, शिव सिंह, राम मोहन, धर्मेंद्र और जितेंद्र सहित कई ग्रामीणों ने इस पर चिंता व्यक्त की।
इस लापरवाही के कारण गांवों में गंदगी बढ़ रही है और स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य विफल हो रहे है। 

Related News